विधायकी जाने के बाद लोबिन हेंब्रम ने स्पीकर के आदेश को झारखंड हाईकोर्ट में दी चुनौती

0
Lobin Hembram

रांची: झामुमो से बोरियो के पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम ने कहा है कि उनकी सदस्यता पार्टी के लोगों ने ही स्पीकर के जरिए खत्म करायी है।झारखंड में लोकतंत्र की ह*त्या हुई है। इसी के साथ लोबिन ने स्पीकर के आदेश को झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती भी दे दी है। इसके अलावा उन्होंने घुसपैठ के मुद्दे पर संताल परगना में घुसपैठ होने की बात कही है। भाजपा लगातार झामुमो सरकार को घुसपैठ के मुद्दे पर घेरती रही है। इस बार लोबिन ने भी भाजपा का सुर पकड़ लिया है और झारखंड सरकार पर वोट बैंक के लिए घुसपैठियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। ये बातें उन्होंने शनिवार को रांची में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here