टेंडर घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर आज रांची PMLA कोट में सुनवाई थी . अधिवक्ताओं को न्यायिक कार्य में शामिल नहीं होने की वजह आज सुनवाई नही हो पाई .अगली सुनवाई अब 7 अगस्त को होगी.18 जुलाई को पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कोट से जमानत की मांग की थी . और 27 जुलाई को इसकी आंशिक सुनवाई हुई थी. आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल और उसके सहयोगी जहांगीर आलम के घर से ED ने 35 करोड़ रुपए से ज्यादा नकद बरामद हुए थे.और दोनों को गिरफ्तार किया गया था .इसी मामले में मंत्री आलमगीर आलम को भी लम्बी पूछताछ के बाद 15 मई को गिरफ्तार किया था.




