पाउला (Paulaa) ने अपने पोस्ट में लिखा है- ‘#MeToo मूवमेंट के दौरान कई एक्ट्रेसेज ने साजिद खान के खिलाफ आवाज उठाई थी, लेकिन मैं चुप रही. क्योंकि हर उस एक्टर की तरह मैं कुछ नहीं बोल सकती थी, जिनका इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं है.’
साजिद खान (Sajid Khan) पर 2018 में चल रहे #MeToo मूवमेंट के दौरान एक-दो नहीं बल्कि 3 महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया था. एक महिला पत्रकार सहित दो एक्ट्रेस ने साजिद खान पर यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment Allegations on Sajid Khan) का आरोप लगाया था. जिसका असर ये हुआ कि साजिद खान को निर्देशक के तौर पर हाउसफुल 4 (Housful 4) से हाथ धोना पड़ा. इन आरोपों के बाद से ही साजिद खान मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं. लेकिन, एक बार फिर साजिद खान कुछ ऐसे ही आरोपों के चलते सुर्खियों में हैं. साजिद खान पर मॉडल पाउला (Paulaa) ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है.
पाउला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने साजिद खान पर कई आरोप लगाए हैं. पाउला ने अपने पोस्ट में लिखा है- ‘#MeToo मूवमेंट के दौरान कई एक्ट्रेसेज ने साजिद खान के खिलाफ आवाज उठाई थी, लेकिन मैं चुप रही. क्योंकि हर उस एक्टर की तरह मैं कुछ नहीं बोल सकती थी, जिनका इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं है और उन्हें अपने परिवार के लिए कमाने के लिए चुप रहना पड़ता है, मैं भी चुप रही.’
पाउला के मुताबिक वे ये सब अब इसलिए कह रही हैं, क्योंकि अब उनके माता-पिता उनके साथ नहीं हैं. पाउला ने साजिद खान पर आरोप लगाया है कि जब वह 17 साल की थीं, तब साजिद खान ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की. पाउला के मुताबिक, साजिद खान ने हाउसफुल में रोल देने के नाम पर उन्हें कपड़े उतारने के लिए कहा था. पाउला ने कहा कि, उन्हें ये नहीं पता कि साजिद अब तक कितनी लड़कियों के साथ ऐसा कर चुके हैं, लेकिन उन्हें यकीन है कि कई लड़कियां उनकी गलत नीयत का शिकार हो चुकी हैं.



