झारखण्ड : जमशेदपुर में आयोजित स्काई डाइविंग महोत्सव का झारखंड पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने उद्घाटन किया। यह महोत्सव 16 से 23 फरवरी तक चलेगा। मौके पर पर्यटन मंत्री ने कहा कि झारखण्ड सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के प्रयास कर रही है। इस कार्यक्रम में पर्यटन की नई विधा से आम लोगों को रूबरू होने का अवसर मिलेगा। देश और दुनिया की पर्यटन क्षेत्र की नई संभावनाओं से झारखण्ड के लोगों को अवगत कराने की पहल होगी!




