महाकुंभ स्नान के लिए जाते समय दुर्घटनाग्रस्त गाँडेय के लोगों की निगरानी कर रहीं कल्पना सोरेन

0
Kalpana Soren

झारखण्ड : कल रात महाकुंभ स्नान के लिए जाते समय गाँडेय के कुछ लोग दुर्घटनाग्रस्त हो गए.घायलों की सहायता के लिए विधायक कल्पना सोरेन द्वारा तत्काल झारखण्ड पुलिस के पदाधिकारियों को बनारस भेजा गया है, ताकि उन्हें हरसंभव सुविधा मिल सके। कल्पना सोरेन ने कहा है कि ”BHU हॉस्पिटल में भर्ती लोगों को हर जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार निगरानी कर रहे हैं।”गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने एक्स पर जानकारी दी ”कल रात महाकुंभ स्नान के लिए जाते समय गाँडेय के हमारे कुछ लोग दुर्भाग्यवश दुर्घटनाग्रस्त हो गए।घायलों की सहायता के लिए तत्काल झारखण्ड पुलिस के पदाधिकारियों को बनारस भेजा गया है, ताकि उन्हें हरसंभव सुविधा मिल सके। हम सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं और BHU हॉस्पिटल में भर्ती लोगों को हर जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार निगरानी कर रहे हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here