मंत्री सुदिव्य सोनू: 6 ज़िलों में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का मार्ग प्रशस्त,जेपी नड्डा जी को आभार

0
Sudivya Sonu

झारखण्ड : केन्द्रीय मंत्री जे पी नड्डा को मंत्री सुदिव्य सोनू ने आभार जताया.मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा झारखण्ड की जनता हेतु पीपीपी मोड पर 6 मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की दिशा में आपके सकारात्मक सहयोग और पहल के लिए मैं हृदय से आपका आभार व्यक्त करता हूँ।माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी के मार्गदर्शन में झारखण्ड सरकार राज्य में स्वास्थ्य ढांचे को मज़बूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और अब आपके इस सहयोग से झारखण्ड के 6 ज़िलों को अपना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।इन मेडिकल कॉलेजों का निर्माण राज्य की जनता के बीच गुणवत्तापूर्ण एवं उन्नत चिकित्सा सेवाओं की समान पहुँच सुनिश्चित करने के साथ-साथ Universal Health Coverage के लक्ष्य को प्राप्त करने में भी अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।इस ऐतिहासिक सहयोग के लिए मैं एक बार पुनः आपका धन्यवाद करता हूँ और भविष्य में भी आपके मार्गदर्शन एवं सहयोग की अपेक्षा करता हूँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here