गिरिडीह में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने 7 करोड़ रुपए की लागत से गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र की 45 महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। इस कार्यक्रम में Giridih Dc और उप नगर आयुक्त भी उपस्थित रहे। इन योजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र के नागरिकों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी, साथ ही नगर क्षेत्र और अधिक स्वच्छ और सुव्यवस्थित बन सकेगा।




