मंत्री इरफान अंसारी: अस्पताल की जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार राशि की कोई कमी नहीं होने देगी

0
irfan ansari

कोडरमा, झारखंड:झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था में नई जान फूंकते हुए, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आज कोडरमा सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर सबको चौंका दिया। मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (OT) का उद्घाटन करते हुए उन्होंने यह संदेश साफ दे दिया कि अब स्वास्थ्य सेवाओं में समझौता नहीं चलेगा!डॉ. अंसारी का ज़मीन से जुड़ा, एक्शन मोड में नजर आया रूप पूरे अस्पताल परिसर में चर्चा का विषय बन गया। मंत्री जी ने बिना किसी पूर्व सूचना के अस्पताल का कोना-कोना घूमकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मरीजों से सीधे बातचीत कर उनकी तकलीफों को समझा और इलाज की गुणवत्ता की खुद तसदीक की।सबसे चौंकाने वाला पल तब आया जब मंत्री ने एप्रोन पहनकर खुद ऑपरेशन थिएटर में प्रवेश किया और डॉक्टरों की टीम के साथ मिलकर सर्जिकल प्रक्रिया में सहयोग दिया। एक डॉक्टर के रूप में उनकी संवेदनशीलता और सक्रियता ने सभी का दिल जीत लिया।डॉ. अंसारी ने सख्त लहजे में कहा की स्वास्थ्य व्यवस्था से किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी। हमारा लक्ष्य है कि हर मरीज को जिले में ही बेहतरीन इलाज मिले और रेफर की मजबूरी खत्म हो।उन्होंने मेडिकल स्टोर का भी निरीक्षण कर दवाइयों की उपलब्धता की जांच की और आश्वस्त हुए कि अस्पताल में सभी जरूरी दवाएँ भरपूर मात्रा में उपलब्ध हैं।मौके पर कोडरमा उपायुक्त भी उपस्थित रहीं और मंत्री के साथ पूरे अस्पताल का गहन निरीक्षण किया।डॉ. इरफान अंसारी ने स्पष्ट शब्दों में घोषणा की अस्पताल की जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार राशि की कोई कमी नहीं होने देगी।मंत्री जी का यह ज़मीन से जुड़ा, तेजतर्रार और चिकित्सकीय अंदाज पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गया है।झारखंड के स्वास्थ्य क्रांति में एक मजबूत और ऐतिहासिक कदम के रूप में यह दौरा दर्ज हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here