वोट अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी से मिले मंत्री इरफान अंसारी ”उनके चेहरे पर थकान का नामोनिशान तक नहीं दिखता”

0
irfan ansari

झारखण्ड : वोट अधिकार यात्रा के दौरान मंत्री इरफान अंसारी ने राहुल गांधी के साथ काफ़ी समय बिताया जिसकी जानकारी उन्होंने एक्स पर दी ।मंत्री इरफान अंसारी ने कहा इतने नज़दीक से उन्हें देखने और सीखने का अवसर मिला, जिसने मन को गहराई तक छू लिया।राहुल गांधी जी की मेहनत, संघर्ष और समर्पण वास्तव में अद्वितीय है। वे दिन-रात जनता की सेवा में जुटे रहते हैं, हर समस्या को नज़दीक से समझने और उसका समाधान ढूँढ़ने का प्रयास करते हैं।उनके चेहरे पर थकान का नामोनिशान तक नहीं दिखता, बल्कि एक अद्भुत ऊर्जा और जज़्बा झलकता है-जो यह संदेश देता है कि असली संतोष लोगों की सेवा में ही है।ऐसे नेता किसी समाज के लिए वरदान होते हैं, जो न सिर्फ़ जनता के दर्द को समझते हैं बल्कि उसके समाधान के लिए पूरी ताक़त झोंक देते हैं। राहुल गांधी जी का यह समर्पण और निष्ठा आने वाले समय में लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ेगी और बदलाव की नई सुबह का रास्ता खोलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here