मंत्री इरफ़ान अंसारी: बिजली संकट खत्म-जामताड़ा को मिली 52 मेगावाट की सौगात

0
Minister Irfan Ansari

जामताड़ा: बिजली संकट को लेकर आज जामताड़ा आवास में एक आपात बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त जामताड़ा ने की। बैठक में बिजली विभाग के GM, SE, EE, AE, JE सहित समस्त अधिकारी मौजूद रहे।मंत्री इरफ़ान अंसारी ने संबंधित अधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए बिजली सुचारु रूप से उपलब्ध कराने को कहा है।मंत्री ने कहा मैं पिछले 15 वर्षों से यहां का विधायक हूं और कभी भी बिजली की समस्या नहीं होने दी। बंगाल से सटा हमारा क्षेत्र 24 घंटे बिजली रख सकता है तो जामताड़ा क्यों नहीं? यह स्थिति कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर हाल में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी।बिजली बोर्ड के एमडी से बात कर जामताड़ा को 52 मेगावाट बिजली उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। अब क्षेत्र को बिजली संकट से मुक्ति मिलेगी और जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। सिर्फ आंधी-तूफान और बारिश के दौरान थोड़ी असुविधा हो सकती है, लेकिन इसके लिए भी हमने बैकअप के रूप में 15 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर मंगा लिए हैं।साथ ही, आए दिन सूचना मिलती है कि गरीब परिवारों को प्रताड़ित करते हुए बिजली चोरी के आरोप में FIR किया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देशित किया हूँ, गरीबों की बिजली नहीं काटी जाए और उनके खिलाफ FIR दर्ज न हो। हमारी सरकार गरीबों की है — उनके साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिजली बिल को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाए जिसमें मैं स्वयं भाग लूंगा। विभाग बकाया राशि रखने वालों पर नोटिस जारी करें और इंस्टॉलमेंट की सुविधा दें ताकि आम जनता को राहत मिल सके।बहुत जल्द भागाबांध ग्रिड का उद्घाटन और नारोडीह डिग्री कॉलेज का विधिवत शिलान्यास किया जाएगा। हमारा लक्ष्य है कि अगले 50 वर्षों तक जामताड़ा को बिजली संकट से मुक्त रखा जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here