पुणे में टूटा इंद्रायणी नदी का पुल,स्थानीय विधायक ने किया 6 की मौ*त का दावा

0
bridge collapsed in Pune

महाराष्ट्र : पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कुंदामाला गांव के पास इंद्रायणी नदी पर एक पुल ढह गया। कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। कुछ को रेस्क्यू कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि पुणे में इंद्रायणी पुल की क्षमता करीब 100 लोगों की थी, लेकिन आज रविवार होने की वजह से भीड़ ज्यादा थी। माना जा रहा है कि पुराना पुल अधिक लोड नहीं झेल पाया और गिर गया। कुछ लोग तैरकर बाहर आ गए। जबकि कुछ लोग नदी के तेज बहाव में बह गए हैं।विधायक सुनील शेलके ने बताया कि अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। 6 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ, जब कई लोग नदी के तेज बहाव को देखने के लिए खड़े थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here