झारखण्ड : आज प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह और रांची से आई डॉक्टरों की टीम के साथ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी शहीद निर्मल महतो मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान मंत्री डॉ. अंसारी ने अस्पताल में पाई गई खामियों पर नाराजगी जताई और अधीक्षक को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने सबसे पहले इमरजेंसी परिसर स्थित महिला वार्ड का निरीक्षण किया, जहां मरीजों से स्वास्थ्य और सुविधाओं की जानकारी ली। वार्ड में बेड और चादरों की खराब स्थिति के लिए मंत्री ने नाराजगी जताई।इस दौरान मंत्री ने अस्पताल के डॉक्टरों के साथ बैठक की, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की और अस्पताल परिसर का व्यापक निरीक्षण किया। इसके आलावा डॉ. अंसारी ने ओपीडी और ऑर्थो वार्ड का भी निरीक्षण किया, जहां खराब स्थिति को देखकर उन्होंने अधीक्षक को फटकार लगाई। मंत्री इरफ़ान अंसारी ने कहा कि “अब खरमास समाप्त है, ‘ऑपरेशन इरफान अंसारी’ शुरू हो गया है।हमारा लक्ष्य स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाकर जनता को बेहतर सुविधा देना है।”




