मरांडी : राहुल गांधी का बयान स्पष्ट संकेत ”कांग्रेस बाहरी शक्तियों, जैसे जॉर्ज सोरोस और उनके समर्थकों के प्रभाव में काम कर रहे”

0
rahul gandhi

झारखण्ड : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर राहुल गांधी को उनके बयान पर घेरा है, मरांडी ने एक्स पर लिखा ”@RahulGandhi का हालिया बयान, जिसमें उन्होंने कांग्रेस की लड़ाई केवल @RSSorg और @BJP4India के खिलाफ नहीं, बल्कि भारत के खिलाफ भी बताया है, बेहद चिंताजनक और विभाजनकारी है। यह स्पष्ट संकेत है कि @INCIndia पार्टी और उनके नेता बाहरी शक्तियों, जैसे जॉर्ज सोरोस और उनके समर्थकों के प्रभाव में काम कर रहे हैं।यह बयान भारतीय राजनीति में एक खतरनाक मोड़ है, जो यह दर्शाता है कि कुछ नेता देश के हितों से अधिक अपनी राजनीति और बाहरी ताकतों के दबाव को प्राथमिकता दे रहे हैं।मैं, महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से अपील करता हूं कि वे इस प्रकार की देशविरोधी और विभाजनकारी बयानबाजी पर सख्त कदम उठाएं। यह सुनिश्चित करना अनिवार्य है कि भविष्य में इस तरह के बयान न दिए जाएं और देश के खिलाफ बोलने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। अगर आज ही इस पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो यह एक खतरनाक प्रवृत्ति का रूप ले सकता है। भारत की एकता और अखंडता के खिलाफ किसी भी प्रकार की बयानबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।” इससे पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत झारखंड के भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, “…आज भी राहुल गांधी ‘भारत माता की जय’ नहीं बोलते। मोहन भागवत की बात समझने के लिए राहुल गांधी को आरएसएस शाखा में जाना होगा।” इससे पहले आज राहुल गांधी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की आलोचना करते हुए कहा कि “उनका यह कहना कि भारत को राम मंदिर के निर्माण के बाद ‘सच्ची आजादी’ मिली, देशद्रोह के समान है और भारत को 1947 में आजादी नहीं मिली हर भारतीय का अपमान है।’मोहन भागवत को भारत में सार्वजनिक रूप से यह कहने की हिम्मत है. किसी अन्य देश में अगर वह ऐसा कहते तो उन्हें गिरफ्तार कर मुकदमा चलाया जाता।अब समय आ गया है कि हम इस बकवास को सुनना बंद करें, क्योंकि ये लोग सोचते हैं कि वे बस रटते रहेंगे और चिल्लाते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here