रांची: भाजपा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का कहना है कि झारखंड सरकार द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलकर वीर बुद्धू भगत विश्वविद्यालय करने का फैसला दोनों ही व्यक्तित्वों की विरासत और सम्मान को प्रभावित करता है। अब मरांडी के इस बयान पर झारखण्ड में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है. झामुमो केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय ने कल इसे आदिवासी नायकों के नाम पर भाजपा द्वारा की जा रही ओछी राजनीति बाते था.वहीं आज मंत्री इरफ़ान अंसारी ने भी मरांडी के इस बयान पर खरी खोटी सुना दी है . मंत्री लिखते हैं”सड़क मार्गों का नाम बदलने वाले भाजपाई, झारखंड के महान स्वतंत्रता सेनानी को सम्मान मिलने पर तिलमिलाए हुए हैं। इन्हें झारखंड आंदोलन और यहाँ के आंदोलनकारियों को मिलने वाले सम्मान से जलन होती है।आदरणीय @yourBabulal जी, झारखंड वीरों की भूमि है और माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी के नेतृत्व में हमारी अबुआ सरकार राज्य के वीर शहीदों को उचित सम्मान देगी जिन्हें भाजपा के शासनकाल में हाशिये पर रखा गया।”