रांची: बिरसा मुंडा समाधि स्थल का निरीक्षण कर मंत्री सुदिव्य सोनू ने दिया स्टेट-ऑफ-द-आर्ट स्वरूप में विकसित करने हेतु दिशा-निर्देश

0
Sudivya Sonu

राँची : आज, दिनांक 10.05.2025 को मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, सुदिव्य कुमार के द्वारा कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल का निरीक्षण किया गया। मौके पर उनके द्वारा कहा गया कि यह पवित्र स्थल हम सभी झारखंडवासियों की आस्था और गौरव का प्रतीक है। इस निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान उनके द्वारा स्थल की साफ़-सफाई, संरक्षण एवं विस्तार से जुड़ी जानकारियाँ लीं गई और इसे ‘स्टेट-ऑफ-द-आर्ट’ स्वरूप में विकसित करने हेतु निगम के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस दौरान प्रशासक, राँची नगर निगम संदीप सिंह, अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक रविंद्र कुमार, नगर प्रबंधक एवं जोनल सुपरवाइजर उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here