रांची : झारखंड सरकार के आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर एक लाख का ईनामी टीएसपीसी उग्रवादी संगठन का सक्रिय सदस्य रहे संतोष गंजू ने सीआरपीएफ 133 बटालियन और रांची पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है. संतोष रांची एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा और सीआरपीएफ 133 बटालियन कमांडेंट अमित कुमार के मौजूदगी में सरेंडर किया है.संतोष को आत्मसर्मपण नीति के तहत 1 लाख की राशि दिया गया । साथ ही सभी भटके हुए नक्सली से समाज की मुख्यधारा में लौटने की अपील की गई।वह रांची पुलिस के दो अलग-अलग कांडों में सक्रिय था. ओरमांझी के दो कांड में पुलिस उसकी तलाश में थी. टीसीसी उग्रवादी संगठन में 2 साल इसकी अहम भूमिका थी जिसके बाद हिंसा के रास्तों को छोड़ संतोष कुछ दिनों के लिए झारखंड छोड़कर परिवार को साथ लेकर राजस्थान चला गया था. संतोष ने अपने अन्य साथियों से भी अपील किया है कि उग्रवाद का रास्ता खतरनाक होता है.



