मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं मुख्य न्यायाधीश झारखण्ड उच्च न्यायालय श्री संजय कुमार मिश्रा के बीच मुलाकात हुई। इस अवसर पर नवनिर्मित उच्च न्यायालय के आधारभूत संरचनाओं से संबंधित विस्तृत चर्चा हुई ।इसके अतिरिक्त उच्च न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालयों के आधारभूत संरचना तथा मानव बल की उपलब्धता पर भी विचार विमर्श किया गया ।



