रांचीः माॅडल मानवी राज मेडिकल जांच के लिए रांची पहुंची जहां सदर अस्पताल में उनका मेडिकल जांच हुआ। मॉडल मानवी राज द्वारा कोचिंग संचालक तनवीर अख्तर पर लव जिहाद का आरोप लगाया गया है। इस मामले को लेकर गोंदा थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है.इसके बाद कोर्ट में मॉडल मानवी राज का 164 का बयान दर्ज किया जाएगा। बयान दर्ज होने के बाद कोचिंग संचालक तनवीर अख्तर को पुलिस गिरफ्तार कर सकती है। बिहार के भागलपुर की रहने वाली मॉडल मानवी राज का कहना है कि धर्म परिवर्तन करने पर उसे मॉडल इंस्टीट्यूट के संचालक तनवीर अख्तर खान ने अपने बिजनेस में पार्टनर बनाने का प्रलोभन देता था. वहीं तनवीर अपने धर्म को बेहतर बताते हुए दूसरे धर्मों की बुराई करता था. अपना नाम हिंदू ‘यश’ बताकर मुझे अपने झांसे में फंसाया.
इससे पहले मानवी राज ने बताया था की 2021 में मानवी राजज ने मॉडलिंग सीखने रांची आई थी. उसी साल होली के आयोजन पर तनवीर अख्तर ने अपने कोचिंग संस्थान में पार्टी दिया था. पार्टी के दौरान ही कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया था. जिसके बाद उसका वीडियो बना लिया और बार-बार वीडियो दिखाकर मानवी राज का ब्लैकमेल करता था. हालांकि यहां से परेशान होकर मानवी राज भागलपुर चली गई थी, लेकिन उसे जान से मारने की धमकी देकर फिर रांची बुलाया और बार-बार शारीरिक संबंध बनाता रहा जिसके बाद मानवी राज मुंबई चली गई थी. तनवीर अख्तर मानवी का पीछा करते हुए मुंबई पहुंच गया. यहां उसने मानवी पर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने लगा. मानवी परेशान होकर इस मामले की जानकारी जीरो एफआईआर के माध्यम से मुंबई पुलिस को दी. जिसके बाद रांची पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर मानवी ने 30 मई को अपनी बात एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें उसने खुलासा किया था कि वह इंस्टीट्यूट के संचालक तनवीर की हरकतों से परेशान होकर रांची छोड़ दिया है और मुंबई आ गई है.



