दुबई: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस को किंग्स इलेवन पंजाब ने IPL-13 के 36वें मुकाबले में रविवार को सुपर ओवर में हरा दिया। दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 176 रन बनाए जिसके बाद पंजाब टीम ने कैप्टन लोकेश राहुल (77) की दमदार पारी की बदौलत 6 विकेट खोकर ही 176 रन बनाए जिससे मैच टाई हो गया। पहला सुपर ओवर भी टाई रहा लेकिन दूसरे सुपर ओवर में पंजाब ने जीत दर्ज की।
मुंबई अपनी दमदार बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी से विरोधी टीमों की चुनौती से आसानी से पार पा रहा है. पिछले मैच में उसने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी थी .
Ranjana pandey



