भाकपा माओवादियों का शहीदी सप्ताह आज (28जुलाई) से शुरू हो चुका है, जो की 3 अगस्त तक चलेगा. इस दौरान नक्सली माओवादी ने कई जगह बैनर और पोस्टरों के द्वारा नक्सली माओवादी ने 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाने की घोषणा की है.आप मो बता दे की इस दौरान वो अपने मारे गए साथियों का स्मारक बनाकर उन्हें याद करते हैं. नक्सलियों की इस कार्रवाई से नक्सली इलाके में रहने वाले लोग दहशत में आ गए है. आप को बता दे की माओवादियों ने शनिवार की आधी रात में जराईकेला थाना क्षेत्र पंचपहिया डोमलय बाजार के आस-पास भाकपा माओवादी नक्सलियों ने पोस्टर चिपकाये है और मनोहरपुर-जिराइकेला मुख्य सड़क पर बुकलेट भी फेंके हैं. जिस से उस इलाके रहने वाले लोगो में डर बैठ गया है.वही लोगो ने पुलिस को सूचना दी है तो मौके पर आकर पुलिस टीम ने पोस्टर और बुकलेट को अपने कब्जे में ले लिए है.वही भाकपा माओवादियों ने शहीद सप्ताह सफल बनाने की आह्वन की है .




