मरांडी : राज्य के नालायक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन…बेड़ा गर्क करा के ही मानेंगे?

0

Ranchi: आज सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर पोस्ट किया बेईमान अफ़सरों/सत्ताधारियों के बीच पीपी के नाम से मशहूर दलाल प्रेम प्रकाश जेल में बंद ज़रूर है। लेकिन जेल से उसके हैरान करने वाले एक से बढ़कर एक कारनामों की खबरें देखकर हैरानी होती है और इस राज्य के नालायक एवं अयोग्य मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर दया आती है।एक दलाल कुछ बेईमान अफ़सरों को बंदरों की तरह अंगुली के इशारे पर नचाता है। सत्ता इसके निर्देश पर कान पकड़ कर उठक-बैठक करती है। सिर्फ़ इस आदमी ने अपने हैरतअंगेज़ कारनामे से पूरे झारखंड की शासन व्यवस्था को तहस-नहस करके रख दिया है। लेकिन धृतराष्ट्र बने इस तानाशाह मुख्यमंत्री को कुछ दिख ही नहीं रहा है।पता नहीं हेमंत सोरेन की आँख कभी खुलेगी भी या ये अपने साथ और कितने का बेड़ा गर्क करा के ही मानेंगे?

मालूम हो कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक चौंकाने वाले खुलासे में जेल में बंद आरोपी प्रेम प्रकाश द्वारा ईडी अधिकारियों को झूठे आरोपों में फंसाने की कथित साजिश का पर्दाफाश किया है।जेल में बंद दानिश रिजवान से मिली जानकारी के अनुसार, ईडी का दावा है कि प्रेम प्रकाश ने जेल अधीक्षक हामिद अख्तर, जेलर नसीम खान और बाहरी व्यक्तियों के साथ मिलकर अवैध खनन और अन्य मामलों की जांच कर रहे ईडी अधिकारियों के खिलाफ 1000 करोड़ रुपये का मामला बनाया।वर्तमान में हिरासत में मौजूद प्रेम प्रकाश पर न केवल ईडी अधिकारियों को झूठा फंसाने की योजना बनाने, बल्कि जेल अधिकारियों और बाहरी लोगों के साथ साजिश रचने का भी आरोप है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here