देवघर : आज नए सदर अस्पताल में नवजात बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर डीसी ने पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही कुल 1356 बूथ के माध्यम से आज बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही हैं। अगले दो दिनों 11 व 12 दिसंबर को डोर-टू-डोर जाकर पल्स पोलियो की दवा पिलायी जायेगी, ताकि अभियान की शत् प्रतिशत सफलता सुनिश्चित की जा सके। इसके अलावे डीसी ने अपील कि है कि समाज के सभी वर्ग के लोग आगे आकर पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें एवं अपने आस-पास के लोगों को भी ऐसा करने हेतु प्रेरित करें।



