भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज ट्वीट कर कहा”प्रिय हेमंत सोरेन जी, आपसे करबद्ध निवेदन है कि आप राज्य में नए महाजनों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करें। राज्य में एक ही परिवार की 108 अचल संपत्तियों का पता सीबीआई ने लगाया है और महाजन ने खुद भी दिल्ली हाईकोर्ट में इसे शपथ पत्र देकर क़बूल किया है। ये संपत्तियां रांची, बोकारो, धनबाद, दुमका जैसे शहरों में हैं। अरबों की ये जमीनें आदिवासी भाइयों से ले ली गईं हैं। सीएनटी का उल्लंघन भी हुआ है। एक ही परिवार खुद को दुमका, बोकारो, रांची और रामगढ़ का वासी बताता है। फिर सीएनटी के दायरे में आने वाली जमीन अपने नाम कर लेता है। उस परिवार की संपत्तियों को अटैच कर गरीबों, आदिवासियों, दलितों और भूमिहीनों में बटवाने का कष्ट करें। ये सभी आपको दुआएं देंगे। नीचे उन 108 संपत्तियों का विवरण हैं। हिम्मत दिखाइए हेमंत सोरेन जी।”







