रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज एक्स पर पोस्ट कर कहा ”बंगाल के तर्ज़ पर झारखंड में भी ईडी के लोगों पर भविष्य में हमला करवाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। सूत्रों के मुताबिक़ बीते 5 जनवरी को इस काम के लिये कुछ भाड़े के गुंडों को तैयार कर हवाई अड्डा के पीछे वाले इलाक़े में बुलाकर रखा गया था। सर्वविदित है कि इससे पहले ईडी के अफ़सरों को झूठे मुक़दमों में फँसाने, असामाजिक तत्वों से धमकी दिलाने एवं कुछ महिलाओं को तैयार कर ईडी अफ़सरों को फँसाने का षड्यंत्र जेल से ही रचा जा रहा था, जिसका भांडा फूट जाने के कारण वो योजना विफल हो गया था। केन्द्रीय गृह मंत्रालय से अनुरोध है कि वो ऐसे षड्यंत्रकारियों पर कड़ी नज़र रखे।”गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले में शुक्रवार को ED और CRPF की टीम TMC नेता के घर रेड करने पहुंची थी। इस दौरान भीड़ ने जानलेवा हमला कर दिया। करीब 200 लोगों ने जांच एजेंसी के दो वाहनों में तोड़फोड़ की।पश्चिम बंगाल में छापेमारी के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर हमले के समय ED अधिकारियों के साथ CRPF के सिर्फ 27 जवान थे. हमले में 3 अधिकारियों को गंभीर चोटें आई हैं. ED अधिकारियों ने कहा कि हमले के दौरान भीड़ ने उनके मोबाइल फोन, लैपटॉप, नकदी और वॉलेट भी छीन लिया. इस मामले में बंगाल पुलिस ने तीन एफआईआर दर्ज की हैं.



