देवघर : डीसी ने आज कल्याणपुर स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण किया

0

देवघर : डीसी ने आज कल्याणपुर स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष वेयर हाउस को खोला गया, जिसके पश्चात ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को निकाला गया, ताकि प्रशिक्षण कार्यों के साथ मतदाताओं को उपयोग करने की जानकारी से अवगत कराने के अलावा जागरूक किया जा सके। इसके अलावा वेयरहाउस में उपलब्ध FLC हुए मशीनों के 10 प्रतिशत मशीन प्रशिक्षण और जागरूकता कार्य हेतु उपयोग किए जाएगा। साथ ही आगामी 10.01.2024 से चुनाव के तिथि की घोषणा तक समाहरणालय परिसर, अनुमंडल कार्यालय, देवघर व अनुमंडल कार्यालय, मधुपुर में डिस्प्ले सेंटर के माध्यम से ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा जिले के सभी मतदान केंद्रों पर तिथिवार तरीके से निर्धारित रुट चार्ट के अनुरूप सभी मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का प्रदर्शन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here