रांची : एक्स पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर एमएस धोनी को हुक्का पीते हुए दिखाया गया है। एक वायरल वीडियो में एक सामाजिक कार्यक्रम में, दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान को हुक्का पाइप पर कश लगाते और धुआं छोड़ते हुए देखा जा सकता है।अभी यह स्पष्ट नहीं है कि फुटेज कितना पुराना है या कितना नया है। वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि न्यूज मिर्ची नहीं करता है। सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो पर तरह-तरह से प्रतिक्रिया दी है. फुटेज देखकर कई लोग हैरान रह गए क्योंकि एमएस धोनी हमेशा से ही अपनी शारीरिक क्षमता के लिए पहचाने जाते रहे हैं.हालांकि सूत्रों की माने तो धोनी और स्टेन को फायरबोल्ट के एक विज्ञापन में काम कर रहे थे।यह उन शॉट्स में से एक है जिसमें धोनी सिंथेटिक स्मॉग का इस्तेमाल कर रहे हैं।आईपीएल में धोनी की अगुवाई वाली राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (आरपीएस) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान जॉर्ज बेली ने पिछले साल क्रिकेट.कॉम.एयू से खुलासा किया था कि धोनी को हुक्का पीना पसंद है।बेली ने कहा कि धोनी अक्सर इसे अपने कमरे में स्थापित करते थे, जहां अन्य खिलाड़ी हुक्का का आनंद लेने और क्रिकेट पर चर्चा करने के लिए एकत्र होते थे।इस वीडियो पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा ”गलत मैसेज , उनके टॉक्सिक फैंस को ये फॉलो नहीं करना चाहिए”.वहीं एक ने लिखा ”पता नहीं लोगों को उस व्यक्ति से परेशानी क्यों होती है जो सिर्फ अपने जीवन का आनंद ले रहा है”



