Ranchi :झारखण्ड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर एक बार फिर निशाना साधा ”सुना है, झारखंड सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री और सोरेन परिवार के राजकुमार हेमंत सोरेन के लिए 5 स्टार सुख सुविधा एवं संचार सेवा से लैस झारखंड आईएएस क्लब को जेल के रूप में अधिसूचित किया है, ताकि उनके राजसी सुख में कोई कमी ना रह जाए।इससे तो बेहतर होता कि वैसे भी झारखंड मुख्यमंत्री आवास के अंदर की बिल्डिंगों के जिनके उपर हेमंत जी का अवैध क़ब्ज़ा है… पहले से ही उन्होंने दीवार गिराकर विपक्ष के नेता के जिस आवास को मुख्यमंत्री आवास में मिलाया हुआ है, उसी आवास को जेल के रूप में अधिसूचित कर दिया जाता और उन्हें वहीं रहने की सुविधा दे दी जाती तो हेमंत जी को राजसी सुविधा मिलती ही, साथ ही साथ बगल के मुख्यमंत्री कार्यालय को चलाने में भी कोई दिक्कत नहीं आती!”



