धनबाद : दिनांक-04.02 2024 (रविवार) को श्री राहुल गाँधी, पूर्व कॉग्रेस अध्यक्ष का प्रस्तावित न्याय यात्रा कार्यकम के अवसर पर यातायात व्यवस्था निम्न प्रकार से रहेगी।गोविन्दपुर मोड़ से गोल बिल्डिंग स्टील गेट- रणधीर वर्मा चौक-डी०आर०एम० चौक-पुजा टॉकिज-श्रमिक चौक-विरसा चौक-मटकुरिया चौक तक प्रातः 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।उपरोक्त मार्ग पर न्याय यात्रा कार्यकम के दौरान सामान्य यातायात पर सामयिक पाबंदी लगाई जाएगी एवं सड़क के दोनों फलकों में वाहनों का पड़ाव वर्जित रहेगा।न्याय यात्रा कार्यकम के उपरांत पिछले रास्तों पहुँच पथों को आवश्यकता आधारित समयांन्तर पर सामान्य यातायात के लिए पुनः खोल दी जाएगी।धनबाद पुलिस (यातायात विभाग) ने आम नागरिकों से अपील की है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित न्याय यात्रा कार्यक्रम के दौरान उपरोक्त दर्शाए गए वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें।जिन मार्गों को न्याय यात्रा कार्यक्रम के लिए सुरक्षित रखा गया है उन मार्गों में वाहन का परिचालन ना करें।
ऑटो रिक्शा, टोटो/ ई-रिक्शा एवं सवारी वाहनों का वैकल्पिक मार्ग:-
राजगंज, बरवाअड्डा की ओर आने वाले सभी प्रकार के सवारी वाहन ऑटो, टोटो एवं ई-रिक्शा मेमको मोड़, सिटी सेन्टर, चन्द्रशेखर आजाद चौक (बेकारबांध) होते हुए पोलिटेकनीक कॉलेज की तरफ जाऐंगे पुनः इसी रास्ते से वापस अपने गंतव्य स्थान की ओर जायेंगे।निरसा, गोविन्दपुर की ओर से आने वाले सभी प्रकार के सवारी वाहन ऑटो, टोटो एवं ई-रिक्शा मेमको मोड़, सिटी सेन्टर, चन्द्रशेखर आजाद चौक (बेकारबांध) होते हुए पोलिटेकनीक कॉलेज की तरफ जाएँगे पुनः इसी रास्ते से वापस अपने गंतव्य स्थान की ओर जायेंगे।कतरास, पुटकी, केन्दुआडीह की ओर से आने वाले वाहन मटकुरिया चेकपोस्ट से धनसार चौक होते हुए हावड़ा मोटर से धनबाद रेलवे स्टेशन दक्षिणी छोर जाऐंगे एवं पुनः इसी रास्ते से वापस अपने गंतव्य की ओर जायेंगे।सिन्दरी, झरिया की ओर से आने वाले वाहन धनसार चौक से हावड़ा मोटर से धनबाद रेलवे स्टेशन दक्षिणी छोर जाऐंगे एवं पुनः इसी रास्ते से वापस अपने गंतव्य की ओर जायेंगे।भूली, बिनोद बिहारी चौक के तरफ से आने वाले वाहन चन्द्रशेखर आजाद चौक (बेकारबांद) तक आऐंगे एवं वापस पुनः इसी रास्ते से अपने गंतव्य की ओर जायेंगे। मटकुरिया चेक पोस्ट से श्रमिक चौक की तरफ टोटो / ऑटो का परिचालन सुबह 09:00 बजे से न्याय यात्रा कार्यकम समाप्ति तक बंद रहेगा।
यात्री बसों का वैकल्पिक मार्ग:-
शहरी क्षेत्रों में सुबह 09:00 बजे से न्याय यात्रा कार्यकम समाप्ति तक सभी प्रकार के यात्री बसों का सिटी सेंटर से बेकारबांध के तरफ प्रवेश पर पूर्ण पाबंदी होगी इस दौरान यात्री के परिचालन हेतु निम्न मार्ग निर्धारित की गई है:- (1) धनबाद बोकारो राँची/राँची-बोकारो धनबाद मार्ग से परिचालित होने वाले यात्री वाहन हेतु निम्न रूप से मार्ग का निर्धारण किया जाता है।करकेन्द्र मोड़ राजू यादव स्मारक (लोयाबाद बाजार) पाण्डेयडीह, तेतुलमारी थाना शहीद शक्तिनाथ चौक – बिरसा मुंडा पार्क मेमको मोड़ बरटांड बस स्टैंड सिजूआ नया मोड़ विनोद बिहारी चौक (धनबाद) ।सिन्दरी-झरिया होते हुए धनबाद आने वाली सभी यात्री वाहन हेतु निम्न रूप से मार्ग का निर्धारण किया जाता है-इन्दिरा चौक झरिया कतरास मोड केन्दुआ करकेन्द्र मोड़ / करकेन्द्र मोड़ उपरांत राँची–बोकारो धनबाद मार्ग।धनबाद रेलवे स्टेशन से सुबह 07:00 बजे से 03:00 बजे तक बसों का परिचालन जायेगा। इस दौरान सभी प्रकार के यात्री बसों का परिलाचन बरटांड बस नहीं किया स्टैंड से होगा.
बता दें कि राहुल गांधी ने दोपहर करीब ढाई बजे देवघर में भगवान शिव को समर्पित प्राचीन मंदिर गए और पूजा-अर्चना करने के बाद में, वह जिले में एक रोड शो का नेतृत्व करेंगे और एक सार्वजनिक बैठक को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद यात्रा धनबाद के लिए रवाना होगी जहां प्रतिभागी रात्रि विश्राम करेंगे। सिन्हा ने कहा कि धनबाद के टुंडी ब्लॉक के हलकटा में रात्रि विश्राम की योजना बनाई गई है। यात्रा दो चरणों में आठ दिनों में राज्य के 13 जिलों को कवर करते हुए 804 किमी की यात्रा करेगी। कुल मिलाकर, यह 67 दिनों में 6,713 किमी की यात्रा करेगी, 15 राज्यों के 110 जिलों से गुजरते हुए 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।





