मरांडी : इरफान अंसारी जी, भगवान राम आपको नकली नज़र आते हैं और चोर उचक्कों में राम नज़र आते हैं!

0
irfan ansari

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जामताड़ा के विधायक इरफ़ान अंसारी के लिए आज एक्स पर लिखा इरफान अंसारी जी, भगवान राम आपको नकली नज़र आते हैं और चोर उचक्कों में राम नज़र आते हैं!आपके पैसे के लालच में, आपके ही राजनीतिक सहयोगी के माध्यम से ‘भईया-भाभी’ ने 2 कांग्रेस विधायकों के साथ आपको बंगाल में पकड़वाया.. “दीदी” के ज़रिये उल्टा लटकवा कर पिटवाया, जेल भिजवाया और राज्य में कांग्रेस की लूटिया डूबोकर नाक कटवा दी।तब इनके प्रति आपका जो नजरिया था, अब भी वही है या कुर्सी की लालच में बदल गया? ताकि एक बार कुर्सी मिल जाये तब फिर “भैया-दीदी” से अपमान और यातना का बदला चुकायें।शर्म करिए…आपने तो मंत्री पद के चक्कर और लालच में आत्मसम्मान को भी गिरवी रख दिया।अपनी लालसा पूरी करने के लिए झारखंड में धार्मिक उन्माद फैलाने के आपके नापाक मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे। कहीं ये दांव भी आपको उल्टा नहीं पड़ जाय?

इरफ़ान अंसारी ने भी आज एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा ”अनर्थ हो गया @ShahiPratap जी गया एक लुटेरा भाजपा में जाकर बड़ा हीतैसी बन बैठा। उनके नेताओं से बौखलाहट से यह साफ हो गया की ये आदिवासियों को मूर्ख समझते हैं अगर मैंने मेरे श्रद्धेय की कार्यों की तुलना हमारे कल्पना सोरेन भाभी से कर दिया तो उनको बौखलाहट पैदा हो गई।अगर मैं हेमंत सोरेन जी को भगवान राम की तरह समझा भाभी कल्पना को दुर्गा रूपी अवतार की तरह समझा तो कोई पाप नहीं किया।आज पता चला बीजेपी के लोग आदिवासियों के कितने दुश्मन है।”
इससे पहले भी एक पोस्ट में वे हेमंत सोरेन की तुलना राम और कल्पना सोरेन की तुलना माता सीता से करते हैं ”नकली राम भक्तों ने मेरे असली राम को जेल में बंद कर दिया।मेरी भाभी सीता मां दुर्गा की अवतार @bjpjhark को जलाकर भस्म कर देगी।साथ में उनका हनुमान कदम से कदम मिलाकर रावण की लंका को जलाकर राख कर दूंगा।लोगों से अपील किया कि सीता मां के एक एकआंसू का बदला ले और राम जी को सही सलामत वापस वापस लाने मेरी मदद करे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here