रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को ईद के मौके पर जमकर खरी खोटी सुना दी। मरांडी एक्स पर लिखते हैं”@HemantSorenJMM जी, आपको यदि रमज़ान के इफ्तारी खाने और ईद की बधाईयां देने से फुर्सत मिल गई हो, तो राजधानी रांची में दो दिनों के भीतर हुई दो नृशंस की जिम्मेदार भी लें।आपके द्वारा पोषित अपराधियों का वार इतना घातक है कि जनता असमय ही काल के गाल में समा जा रही है। सुहागिनों का सिंदूर मिट जा रहा है, बच्चे अनाथ हो रहे हैं, पूरा परिवार उजड़ जा रहा है।हेमंत जी, विपक्ष तो आपका हर वार झेल जाएगा लेकिन संरक्षित अपराधियों द्वारा जनता पर वार मत कराइए। ये डायलॉग बाजी छोड़कर कानून व्यवस्था को दुरुस्त करिए, अन्यथा विपक्ष भी वार का पलटवार करना जानता है!”



