आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोरेन परिवार पर निशाना साधते हुए एक्स ( ट्विटर ) पर कहा ”हेमंत सोरेन को गर्व है कि वो आदिवासी हैं और झारखंड का आदिवासी समाज शर्मिंदा है कि आदिवासी होकर हेमंत और उनके सोरेन परिवार ने आदिवासियों की ज़मीन लूटने-हड़पने का विश्व रिकार्ड बनाने का काम कर आदिवासी समाज की दुनियाँ में बदनामी करायी है।”
इससे पहले भी मरांडी ने अपने एक पोस्ट में सीएम पर निशाना साधा , जो की पीएम की सुरक्षा में चूक को लेकर था .मरांडी ने एक्स पर लिखा ”भारत के प्रधानमंत्री की गाड़ी के ठीक सामने किसी व्यक्ति का अचानक से आ जाना सुरक्षा की भारी चूक है…हमारा देश पहले भी कई बड़े हादसे देख चुका है…ऐसे भी यह चूक नज़रंदाज़ के योग्य बिलकुल भी नहीं है…हेमंत जी…इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जाँच की जाये क्यों कि जो राज्य अपने प्रधानमंत्री को ढंग से सुरक्षा नहीं दे सकता वो आम आदमी को क्या सुरक्षा देगा?”



