मरांडी:मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात ASI अजय सिंह के सामने डीजीपी तक नतमस्तक हैं,SP/SSP निलंबन दिखावे की कारवाई

0
babulal marandi

रांची: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जमशेदपुर में पुलिस वाहन से कथित तौर पर युवक को खींचकर हत्या किए जाने के मामले को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा एसपी/एसएसपी को निलंबित करना केवल “दिखावटी कार्रवाई” है।मरांडी ने कहा कि यदि राज्य सरकार वास्तव में इस हत्याकांड के दोषियों को सजा दिलाने के प्रति गंभीर है, तो उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए, जिनकी मौजूदगी में घटना हुई। उनके अनुसार केवल प्रशासनिक कार्रवाई से न्याय सुनिश्चित नहीं होगा।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात एएसआई अजय सिंह का पुलिस महकमे में अत्यधिक प्रभाव है। मरांडी का दावा है कि पुलिस अधिकारियों के तबादलों से लेकर अवैध वसूली जैसे मामलों में भी उनके इशारे पर काम होने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि जब तक ऐसी व्यवस्था बनी रहेगी, तब तक राज्य की कानून-व्यवस्था मजबूत नहीं हो सकती।फिलहाल राज्य सरकार की ओर से मरांडी के इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here