रांची: बुधवार सुबह जब पीएम मोदी बिरसा स्मारक जा रहे थे तो पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इसी बीच एसएसपी आवास से आगे रेडियम रोड पर एक महिला अचानक पीएम मोदी की कार के सामने आकर खड़ी हो गयी. इसके चलते पीएम मोदी का काफिला कुछ देर के लिए बीच सड़क पर रुक गया.मांमले पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर लिखा ”भारत के प्रधानमंत्री की गाड़ी के ठीक सामने किसी व्यक्ति का अचानक से आ जाना सुरक्षा की भारी चूक है…हमारा देश पहले भी कई बड़े हादसे देख चुका है…ऐसे भी यह चूक नज़रंदाज़ के योग्य बिलकुल भी नहीं है…हेमंत जी…इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जाँच की जाये क्यों कि जो राज्य अपने प्रधानमंत्री को ढंग से सुरक्षा नहीं दे सकता वो आम आदमी को क्या सुरक्षा देगा?”
बता दें की इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था . हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने महिला को हटा दिया. इसके बाद पीएम का काफिला आगे बढ़ गया. रेडियम रोड निवासी संगीता झा अपने पति से परेशान थी. इसके चलते वह प्रधानमंत्री से मिलने दिल्ली भी गईं।बुधवार को जब संगीता को सूचना मिली कि पीएम रेडियम रोड से गुजरने वाले हैं तो वह उनके काफिले में दौड़कर उनकी कार के सामने आ गयीं. इसके चलते पीएम की गाड़ी को ब्रेक लगाना पड़ा और पीएम का काफिला कुछ देर के लिए वहीं रुक गया. इस मामले में बताया जा रहा है कि पीएम के कारकेड में घुसने पर महिला संगीता झा को हिरासत में लिया गया है.



