मरांडी: शराब घोटाला मामले में सीएम सोरेन की भूमिका भी संदेह के घेरे में,ACB जांच करें

0
marandi

झारखण्ड : भाजपा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर एक बार फिर हेमंत सरकार को निशाने पर ले लिया है.मरांडी ने कहा ”मैं पहले भी कई बार कह चुका हूं कि झारखंड का शराब घोटाला दिल्ली शराब घोटाले से भी कहीं बड़ा है। अब ACB ने भी इस बात की पुष्टि की है कि झारखंड में 100 करोड़ रुपये का शराब घोटाला हुआ है।इतना बड़ा घोटाला सिर्फ विभागीय अधिकारियों और प्लेसमेंट एजेंसी तक सीमित नहीं हो सकता। इस पूरे प्रकरण में मुख्यमंत्री Hemant Soren की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।छत्तीसगढ़ की जिन कंपनियों को शराब कारोबार का जिम्मा सौंपा गया, उनसे हेमंत जी को किन माध्यमों से आर्थिक लाभ पहुंचाया गया है, इसकी भी जांच की जाए। ACB मुख्यमंत्री को समन कर उनका पक्ष अवश्य जानें और 100 करोड़ के शराब घोटाले में बगैर किसी राजनीतिक दबाव के हेमंत जी के भूमिका की निष्पक्ष जांच करें।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here