Ranchi:एशियन गेम्स में विभिन्न खेलों में ऐतिहासिक कुल 107 पदक जीत कर टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया . भारत की महिला हॉकी टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन जापान को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.ब्रॉन्ज मेडल की इस सफलता में झारखण्ड की तीन बेटियों (निक्की प्रधान,सलीमा टेटे और संगीता कुमारी) का अहम योगदान रहा।झारखंड के 6 होनहार खिलाड़ियों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया।जहां,महिला हॉकी में 3 खिलाड़ियों ने,तीरंदाजी में 2 खिलाड़ियों ने (अंकिता भगत और भजन कौर),एथलेटिक्स में फ्लोरेंस बारला ने,झारखंड को एवं पूरे देश को अपनी प्रतिभा और हुनर से गौरवान्वित किया है।खिलाड़ियों के शानदार,सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने तहेदिल से बधाई दी है।साथ ही मरांडी ने राज्य सरकार से अपील की है कि तीनों महिला खिलाड़ियों को सम्मानित और प्रोत्साहित किया जाए।मरांडी ने ट्वीट किया ”एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रर्दशन ने प्रत्येक देशवासी का सर गर्व से ऊंचा कर दिया।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने खिलाड़ियों से बात की और खिलाड़ियों द्वारा किए गए परिश्रम को सराहा।।भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन से देश गौरवांवित है। कांस्य पदक की इस सफलता में झारखण्ड की तीन बेटियों (निक्की प्रधान,सलीमा टेटे और संगीता कुमारी) का अहम योगदान रहा।मैं राज्य सरकार से अपील करता हूं कि तीनों महिला खिलाड़ियों को सम्मानित और प्रोत्साहित किया जाए।झारखंड के 6 होनहार खिलाड़ियों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया।जहां,महिला हॉकी में 3 खिलाड़ियों ने,तीरंदाजी में 2 खिलाड़ियों ने (अंकिता भगत और भजन कौर),एथलेटिक्स में फ्लोरेंस बारला ने,झारखंड को एवं पूरे देश को अपनी प्रतिभा और हुनर से गौरवान्वित किया है।खिलाड़ियों के ऐसे शानदार,सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का मैं सम्मान करता हूं, और तहेदिल से बधाई देता हूं।”



