कार्डिनल तेलेस्फोर पी. टोप्पो रांची के एमेरिटस आर्कबिशप का 4 अक्टूबर को सेंट फ्रांसिस ऑफ असीसी के पर्व के दिन मंदार, रांची में निधन हो गया।जिसके बाद आज कार्डिनल तेलेस्फोर पी० टोप्पो का अन्तिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया।आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ दिवंगत कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो को सीएम हेमंत सोरेन ने अंतिम विदाई दी गयी।दिवंगत कार्डिनल तेलेस्फोर जी की आत्मा को शत-शत नमन किया । सीएम ने कहा ”Rest In Peace कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो जी!”उनका अन्तिम संस्कार दिनांक 11.10.2023 को अप0 13:00 बजे लोअर बाजार थानान्तर्गत सेन्ट मेरी कॅथेड्रल, पुरूलिया रोड, रांची में की गई है। राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने आज डॉ. कामिल बुल्के पथ, राँची स्थित संत मारिया गिरिजाघर जाकर कार्डिनल तेलेस्फोर पी. टोप्पो के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन कहते हैं, “…हमारे कार्डिनल की मृत्यु दर्दनाक है क्योंकि उन्होंने हर समय समाज के लिए काम किया। उन्होंने अपना पूरा जीवन आदिवासी और दलित लोगों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया…”



