Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया ”अनगड़ा प्रखंड के बेड़वाड़ी गांव में, 18 करोड़ रुपए की लागत से बने कॉलेज भवन का निर्माण 2 वर्ष पूर्व ही हो गया है, लेकिन हेमंत सरकार की लापरवाही के चलते, शिक्षण कार्य शुरू कराने की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हुई है।बल्कि इस भवन का उपयोग हेमंत की राजनीतिक पार्टी के लोग बैठक व सम्मेलन के लिए कर रहे हैं।वहीं,क्षेत्र के बच्चों को स्नातक की पढ़ाई के लिए अभी भी रांची जाना पड़ रहा है। जिस कारण गरीब बच्चे अपनी पढ़ाई पूरी करने में असमर्थ हैं।हेमंत सरकार कमीशनखोरी और सरकारी राशि की लूट खसोट के उद्देश्य से कॉलेजों के नाम पर पार्टी संचालन एवं बैठक के लिए भवन निर्माण करा रही है तथा प्रदेश के बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।”
अपने एक और ट्वीट में मरांडी ने कहा ”झारखण्ड में हो रही जेपीएससी, सीजीएल, पीजीटी, शिक्षक, जेएसएससी की परीक्षा में पेपर लीक तथा पैसों से नौकरी देने की वजह से प्रतियोगी छात्र परेशान हैं।झारखण्ड के युवाओं का मनोबल टूट रहा है, क्योंकि हेमंत सरकार में झारखण्ड की नौकरी में पैरबी वालों एवं घूस देने वालों भर का चयन होता है, प्रत्येक परीक्षाओं में सीट की बिक्री होती है और हेमंत जी पूछ रहे हैं किसी ने नौकरी के लिए घूस दिया है क्या?झारखंड के युवाओं एवं परीक्षार्थियों को सच्चाई पता है कि हेमंत सरकार में एक ही कुनीति अपनाई जाती है- “पढ़ने वाले पढ़ते रहें पैसे वाले बढ़ते रहें।”



