रांची: झारखंड में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) पार्टी को मजबूत करने और संगठित करने पर जोर-शोर से काम कर रही है. इन्हीं प्रयासों के तहत तीन दिसंबर को कोल्हान में क्षेत्रीय सम्मेलन होने वाला है.सम्मेलन में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, झारखंड प्रभारी और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, सह प्रभारी और विधान परिषद सदस्य विजय सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो, बिहार विधानसभा सदस्य मनोज यादव समेत पार्टी के कई प्रमुख नेता भाग लेंगे.



