मनीष जयसवाल: अपने घर पर इफ्तार के बाद विधानसभा में हिंदुओं पर तंज कसा,ऐसा उपहास अन्य धर्म के लिए करना CM जी के लिए संभव है?

0
manish jaiswal

रांची/ हजारीबाग : बुधवार को सदन में सरस्वती पूजा, लक्ष्मी पूजा, विश्वकर्मा पूजा, रामनवमी जैसे त्योहारों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान से भाजपा में नाराजगी दिख रही है.रांची सांसद संजय सेठ ने कहा, ”मुख्यमंत्री का बयान हिंदू आस्था पर गहरी चोट पहुंचाने वाला है। सरकारी पैसे से मुख्यमंत्री आवास में इफ्तार के नाम पर राजनैतिक स्टंट करने वाले मुख्यमंत्री कभी अंधविश्वास फैलाने वाली चंगाई सभा पर भी कुछ बोलें।” हजारीबाग सांसद मनीष जयसवाल ने कहा,शायद मुख्यमंत्री जी यह भूल गए कि आज पूरे विश्व में जितने भी बड़े संस्थान हैं, उनके सीईओ में अधिकतर भारतीय हैं। भारत के डॉक्टर और इंजीनियर पूरे विश्व में अपना लोहा मनवा रहे हैं, परंतु अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए अभी कुछ दिन पहले ही अपने घर पर इफ्तार रखने के पश्चात विधानसभा में उन्होंने जो उपहास करते हुए हम हिंदुओं पर तंज कसा, यह बिल्कुल उचित नहीं है! क्या यह हिम्मत और ऐसा उपहास अन्य धर्म के लिए करना मुख्यमंत्री जी के लिए संभव है?”

दरअसल सीएम ने सदन में कहा था कि”…कभी कभी सोचता हूँ तो हंसी भी आती है ,सबसे अधिक सरस्वती पूजा भारत में लेकिन ब्रिलिएंट बच्चे जापान में पैदा होते, सबसे अधिक लक्ष्मी पूजा भारत में लेकिन आमिर लोग अमेरिका में होते, सबसे अधिक विश्वकर्मा पूजा भारत में लेकिन टैलेंट चाइना में दिखता,ये पूजा करो वो पूजा करो पढो लिखो मत, और विश्वगुरु बनेंगे…”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here