मनाली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को वाई प्लस (Y+) सिक्योरटी दी गई है। कंगना पहली ऐसी एक्ट्रेस है, जिन्हें वाई प्लस (Y+) सिक्योरटी दी गई है। दरअसल हाल ही में शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता संजय राउत के साथ जुबानी जंग के बीच कंगना मंगलवार को अपने होम टाउन मनाली से रवाना हुईं। संवाददाता ने बताया कि, आज वह मुंबई के लिए निकली हैं। इससे पहले उन्होंने घर पर ही कोरोना टेस्ट कराया।
डीएसपी मनाली संजीव कुमार ने कंगना के घर पहुंचकर उनकी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएसपी ने कहा कि, अभिनेत्री कंगना रनौत के घर पर सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता तैयारी कर दी गई हैं। उनके सिमसा स्थित घर की निगरानी हेतु वहां तैनात पुलिस के जवानों को भी विशेष निर्देश दिए गए हैं। संवाददाता के अनुसार, सोमवार से ही प्रदेश सरकार द्वारा कंगना के आवास पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करा दी गई है। बता दें कि, यह सब पिछले दिनों कंगना और शिव सेना के एक वरिष्ठ नेता के बीच हुए तीखे टकराव के बाद पनपे हालातों को देखते हुए किया गया है। कंगना ने कहा, उन्हें मुंबई न आने की धमकी दी जा रही हैं। शिवसेना के लोगों से उन्हें खतरा है।
ऐसे ही समय में केंद्र सरकार द्वारा कंगना की सुरक्षा के लिए Y कैटेगरी की सिक्योरटी प्रोवाइड करा दी गई। जिसके उपरांत सोमवार देर रात कंगना के घर पर 11 कमांडोज की टीम पहुंच भी गई। उसके बाद मंगलवार सुबह कंगना के घर पर स्टेट सीआईडी, आईबी व पुलिस के अधिकारी भी पहुंचे। वहीं, कंगना का कोविड टेस्ट भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कराया।
वाई प्लस (Y+) कैटेगरी की सिक्योरटी टीम में देश के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल सीआरपीएफ के 11 जवान शामिल होते हैं। जिनमें से हथियारों से लैस कुछ कमांडो हर वक्त कंगना के साथ रहेंगे। जबकि, अन्य उनके आवास पर सुरक्षा मुहैया कराएंगे। ताजा खबरों के लिए बने रहिए the news mirchi के साथ,



