झारखण्ड पुलिस को बड़ी सफलता,15 लाख रुपये के इनामी बासुदेव दा समेत 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर

0
16 Naxalites

Ranchi: झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान को एक बड़ी कामयाबी मिली है, जहां 28 जुलाई 2026 को रांची में 15 लाख रुपये के इनामी रीजनल कमिटी सदस्य संतोष उर्फ बासुदेव दा उर्फ दिलीप समेत कुल 16 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। झारखंड पुलिस मुख्यालय में डीजीपी तदाशा मिश्रा के सामने इन नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटने के लिए अपने हथियार डाले।आत्मसमर्पण करने वाले 16 माओवादियों में से 6 शीर्ष नक्सलियों पर कुल 39 लाख रुपये का इनाम घोषित था।इनमें ₹10 लाख के इनामी चंदन लोहरा और 5-5 लाख के दो सब-जोनल कमांडर (अनिल तुरी और सुखलाल बिरजिया) और 2-2 लाख के दो एरिया कमिटी मेंबर (सुदेश होनहागा और रिसिव) शामिल हैं। इस दस्ते में कई महिला माओवादी भी शामिल हैं.नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को 11 आधुनिक हथियार और 1,562 कारतूस सौंपे हैं। सौंपे गए हथियारों में 6 इंसास (INSAS) राइफल, 2 एके-47, 1 एचके-33, 1 यूएस कार्बाइन और 1 एम-16 राइफल शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here