बिहार के जमुई में सब-इंस्पेक्टर प्रभात रंजन की हत्या मामले के मुख्य आरोपी कृष्णा दास ने गिरिडीह में झारखंड पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है ।जमुई में बालू लदे ट्रैक्टर चला रहे दास ने इस सप्ताह की शुरुआत में जमुई और नवादा के सीमावर्ती इलाके में एसआई रंजन और होम गार्ड जवान राजेश कुमार साव को कुचल दिया था।मालूम हो कि दारोगा हत्याकांड में एक अन्य आरोपी मिथिलेश की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है.पुलिस का कहना है कि यह व्यक्ति रेत माफियाओं को पुलिस से जुड़ी जानकारियां देता था. वहीं ट्रैक्टर से कुचलने वाला ड्राइवर कृष्णा दास फरार था.पुलिस ड्राइवर कृष्णा दास को पकड़ने के लिए हाथ-पैर मार रही थी.



