महाराष्ट्र के नंदुरबार के मालीवाड़ी इलाके में दो पक्षों के बीच तनाव पैदा हो गया.हालात सँभालने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. इस पथराव में कुछ लोग घायल भी हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.घटना के कारण की जांच में जुट गयी है इसके अलावा पत्थर फेंकने वाले कौन थे, गाड़ियों में आगजनी करने वाले कौन थे, इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है. स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस हर संभव सावधानी बरत रही है.




