महाराष्ट्र के नागपुर में रविवार को सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में हुए विस्फोट में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, धमाका आज सुबह करीब 9.30 बजे बजरगांव इलाके में स्थित सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड में हुआ।इस घटना में कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची.मृतकों में 6 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं. धमाके में 3 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.



