अतीक अहमद की हत्या में शामिल लवलेश तिवारी का परिवार हुआ लापता, घर पर लगा ताला,तैनात किए गए पुलिसकर्मी भी घर से गायब

0

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात गोली मार कर हत्या के आरोपी लवलेश तिवारी का परिवार गायब हो गया है.उत्तर प्रदेश के बांदा में रहने वाले लवलेश के घर यूपी पुलिस पहुंची तो उन्होंने देखा की वहां ताला लगा हुआ था. परिवार का सोमवार से उनका कोई पता नहीं है, परिवार रविवार तक इस घर में था. मालूम हो कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के हत्याकांड के तीनों हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के लौमर गांव निवासी लवलेश का परिवार काफी खोजबीन के बाद बांदा शहर के क्योंटरा मोहल्ले में एक अधिवक्ता के घर पर मिला। पूरा परिवार अधिवक्ता के घर पर किराये का मकान लेकर रहता है। इनके पिता यज्ञ कुमार तिवारी एक निजी स्कूल में स्कूल वाहन चलाते हैं। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस को हुई तो पुलिस अधीक्षक अभिनंदन उनके घर पहुंचे और इन्हें हिदायत दी कि वह किसी अनजान व्यक्ति से न मिलें। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से चार पुलिसकर्मियों को घर के बाहर तैनात कर दिया था। उधर, उनके पैतृक गांव लौमर में भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।सोमवार कि सुबह मोहल्ले के लोगों की यज्ञ कुमार तिवारी के घर पर ताला लगा मिला और चौकाने वाली बात थी कि जो पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात किए गए थे, वह भी घर से गायब थे।लोग कई तरह कि आशंकाएं जाता रहे हैं .सूत्रों ने बताया कि उन्होंने खुद की सुरक्षा के लिए प्रदेश छोड़ दिया है, हालांकि पुलिस ने पुष्टि नहीं की.हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने ही उन्हें किसी अज्ञात स्थान पर भेज दिया है, ताकि परिवार के साथ कोई अनहोनी न हो यह भी संभावना जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here