आज खूंटी में लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त खूंटी लोकसभा के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के द्वारा हुआ, इस अवसर पर द्वय विधायक नीलकंठ मुंडा और कोचे मुंडा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे.अर्जुन मुंडा ने कहा ”मेरे लिए स्वागत समारोह करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का हृदय तल से आभार!खूंटी लोकसभा चुनाव के लिए आज शंखनाद हो चुका है। तीसरी बार आदरणीय प्रधानमंत्री narendra modi जी के नेतृत्व में सरकार बननी है। 2014 से इस दस साल के कार्यकाल में भारत का अभूतपूर्व सर्वांगीण विकास हुआ है। इससे पूर्व की सरकारों ने दशकों तक देश के बारे में नहीं सोचा। पिछले 500 सालों तक भारत के दर्शन, संस्कृति और आध्यात्म के बारे में नहीं सोचा।इन सबों के बारे में आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने सोचा और अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर का भव्य मंदिर निर्माण कराया। भगवान बिरसा मुंडा की खूंटी की धरती को आज पूरे विश्व ने जाना है। आज मोदी जी ने कश्मीर में धारा 370हटाया और कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है। एक सशक्त और विकसित भारत बनाने के लिए बहुत काम करना है, यह मोदी जी की गारंटी है।”

