झारखंड के लोहरदगा जिले के पेशरार प्रखंड अंतर्गत सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के तुईमू निवासी 50 वर्षीय महिला के साथ सेरेंगदाग पिकेट के 2 पुलिस जवान ने बारी-बारी से किया दुष्कर्म और फिर प्राइवेट पार्ट में भी हमला किया.घायल महिला को ब्लीडिंग होने पर उसके पुत्र ईश्वर उरांव के द्वारा रात में लगभग 2:00 बजे सदर अस्पताल लोहरदगा लाया गया जहां उसका इलाज कर बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया.पुलिस की ओर से जांच चल रही है फिलहाल जवानों की संलिप्ता की पुष्टि नहीं हुई है.महिला थाना प्रभारी निविदा महतो ने बताया कि महिला का बयान ले लिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.पीड़ित महिला के अनुसार मंगलवार को पेशरार प्रखंड के ग्राम तुईमू पाट स्थित अपने मकई खेत में लगभग 11:00 बजे घास काटने गई थी पर दोनों जवानों ने महिला के साथ बेरहमी से बलात्कार कर उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला किया, जिसके बाद महिला किसी तरह जान बचाकर अपने घर आई.



