जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल ने सपरिवार बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया

0

देवघर : आज जम्मू और कश्मीर के महामहिम उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा ने सपरिवार बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया।इससे पूर्व महामहिम उपराज्यपाल द्वारा सपरिवार द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गयी। इसके अलावा पूजा अर्चना पश्चात महामहिम उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा को भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह व बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद प्रदान किया। बता दें की आज उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के देवघर एयरपोर्ट आगमन पर पुष्पगुच्छ देकर प्रसाशन द्वारा उनका स्वागत किया गया। इसके उपरांत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महामहिम उपराज्यपाल बाबा मंदिर में पूजा अर्चना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here