स्मार्टफोन निर्माता कंपनी LG ने अपने आगामी ड्यूल रोटेटिंग स्क्रीन स्मार्टफोन को लेकर निश्चित कर दिया है। इस नए फोन को विंग के नाम से जाना जाएगा। इसे 14 सितंबर से पेश किया जाएगा। हालांकि फोन को भारत में कब पेश किया जाएगा, इसकी फ़िलहाल कोई सूचना नहीं मिली है। फोन को 840 डॉलर लगभग 35,274 रुपए के प्राइस टैग संग लॉन्च किया जा सकता है। वही साउथ कोरियाई टेक फर्म ने अपने प्रोडक्ट की लिस्टिंग स्विंग नाम से की थी। परन्तु अब आख़िरकार LG के आगामी स्मार्टफोन को एक अलग नाम Wing से जाना जाएगा। मिली सूचना की माने तो, LG की ओर से नए हैंडसेट की मेन डिस्प्ले को क्लॉक वाइज रोटेट करके दिखाया गया। वही फोन की सेकेंड्री स्क्रीन मेन स्क्रीन के नीचे रहेगी। ऐसे में मोबाइल को T शेप में डिजाइन किया जा पाएगा। इसके साथ ही LG की तरफ से अभी होम की स्क्रीन साइज के संबंध में कोई खुलासा नही किया है। परन्तु फॉरेन टेक रिव्यूअर की माने तो, LG Wing में 6.8 इंच की मेन डिस्पले मिलेगी। वही सेकेंड स्क्रीन का साइज 4 इंच होगा। साथ ही कम्पनी के न्यू फोन के रियर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। ranjana pandey



