लातेहार: TSPC नक्सलियों ने आग के हवाले किया 2 ट्रक

0
latehar police

लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के लातेहार-नवादा मुख्य मार्ग पर TSPC नक्सलियों ने 2 ट्रकों को आग के हवाले कर दिया। घटना को चाया जंगल के पास शुक्रवार (27 जुलाई) की रात करीब 1 बजे को अंजाम दिया गया है। साथ ही सड़क को बड़े पत्थरों से जाम कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने एक पर्चा भी छोड़ा और धमकी दी कि अगर संगठन के आदेश अनुसार कार्य नहीं किया जाता है तो अंजाम और बुरे हो सकते हैं। TPSC के संगठन के द्वारा लिखा गया कि हमारी बातों का उलंघन करने पर गाड़ी चालक पर घटना किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here